जो अभ्यर्थी UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी है। अब UPSSSC PET Answer Key का इंतजार कर रहे हैं? यदि हाँ तो आपके लिए अच्छी खबर है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 की Official Answer key 9 सितंबर 2025 को अपनी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है। UPSSSC PET Answer Key उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है जो ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों के लिए यूपीएसएसएससी पेट की परीक्षा में शामिल हुए थे।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UPSSSC Pet Official Answer Key कैसे डाउनलोड करें। Answer key का विश्लेषण करके अपने स्कोर का अनुमान कैसे लगाएं। PET 2025 के परीक्षा में पूंछे गए किसी प्रश्न का यदि answer key में गलत उत्तर दिया है उस पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है।
ये पढ़ना चाहिए: IB Security Assistant Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में मोटर ट्रांसपोर्ट पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 6 सितंबर से
UPSSSC PET 2025 परीक्षा क्यों जरूरी है
UPSSSC PET परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों पाने के लिए यह पहला कदम है। इस PET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, VDO और अन्य सरकारी पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। इस साल UPSSSC PET की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। UPSSSC Pet की परीक्षा दो-दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 25 लाख उम्मीदवारों ने उपस्थित हुए थे। UPSSSC PET 2025 के पहले दिन अर्थात 6 सितंबर को दोनों शिफ्ट को मिला करके 12.65 लाख में से 9.64 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।
Pet exam के बाद अब सभी की नजर Answer Key पर है। ताकि अभ्यर्थी अपने परफॉर्मेंस का का विश्लेषण कर सकें।upsssc pet answer key के साथ-साथ कई कोचिंग संस्थानों (जैसे एग्जामपुर और रोजगार विथ अंकित) ने अनऑफिशियल आंसर की भी जारी की थी जो 6 और 7 सितंबर की शाम को ही उनके वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हो गई थी। लेकिन सटीक स्कोर जानने के लिए हमेशा official answer key की का ही इस्तेमाल करें।
ये पढ़ना चाहिए: BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड को हुआ जारी एक क्लिक में करे डाउनलोड
UPSSSC PET Answer Key 2025: कब और कहां से डाउनलोड करें?
UPSSSC Pet Answer key 9 सितंबर 2025 को अपनी वेबसाइट पर जारी की। इस ऑफिसियल answer key को डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 है। Pet Answer key दोनों शिफ्ट्स (6 और 7 सितंबर की सुबह और शाम) और चारो सेट्स (A,B,C,D) का ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस Pet Answer Key डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं: UPSSSC की वेबसाइट gov.in खोलें।
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन देखें: होमपेज पर “Latest News” या “Important Announcements” सेक्शन में जाएं।
- answer key का लिंक ढूंढें: UPSSSC PET Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- शिफ्ट और सेट चुनें: अपनी शिफ्ट और सेट की आंसर की PDF डाउनलोड करें।
- सेव करें: PDF डाउनलोड करके अपने अपने OMR से मिलान करे
ये पढ़ना चाहिए: MPESB Recruitment 2025: 9 सितंबर से शुरू हो रहा 339 पदों के लिए आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और जरूरी डिटेल्स
UPSSSC PET Score का अनुमान कैसे लगाएं?
PET Answer Key डाउनलोड करने के बाद आप अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। UPSSSC PET की मार्किंग स्कीम बहुत ही सिंपल है:
- सही जवाब: +1 अंक
- गलत जवाब: -0.25 अंक (नकारात्मक अंकन)
- बिना जवाब वाले प्रश्न: 0 अंक
अपने OMR शीट से डाउनलोड किये गए पीडीएफ से तुलना करें। सही जवाबों की संख्या को 1 से गुणा करें और गलत जवाबों की संख्या को 0.25 से गुणा करके घटाएं। उदाहरण के लिए अगर आपने 80 सवाल सही किया है और 10 गलत किया है तब आपका स्कोर होगा:
80 (सही) -(10 × 0.25) = 80 – 2.5 = 77.5 अंक
नोट– इस साल का अनुमानित स्कोर 72 से 78 अंकों के बीच माना जा रहा है।
आंसर की में कोई उत्तर गलत है तो उसकी आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अगर आपको लगता है कि UPSSSC Pet Answer key में कोई उत्तर गलत है तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- लॉगिन करें: UPSSSC की वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- आपत्ति लिंक चुनें: Objections for PET Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न चुनें: जिस प्रश्न में त्रुटि हो उसे चुनें और सही उत्तर के साथ सबूत अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें: प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो यह 100 रुपये का शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
नोट– आपत्ति दर्ज करने की तारीख जल्द ही वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। समय पर आपत्ति दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि समय सीमा खत्म होने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
UPSSSC PET Unofficial Answer Key: क्या यह भरोसेमंद है?
यूपीएसएसएससी पेट की परीक्षा खत्म होने के बाद कई कोचिंग संस्थानों जैसे Adda247, StudyIQ ,Exampur, rojgar with ankit और Testbook ने अन-ऑफिशियल आंसर की जारी की थी। ये आंसर की विशेषज्ञों और उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर बनाई गई थीं। ये शुरुआती स्कोर अनुमान के लिए उपयोगी हो सकती हैं। लेकिन सटीक परिणाम के लिए हमेशा ऑफिसियल आंसर की पर भरोसा करें। अनऑफिशियल आंसर की में गलतियां हो सकती हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल सिर्फ प्रारंभिक जानकारी के लिए करें।
UPSSSC PET 2025: परीक्षा का विश्लेषण
यूपीएसएसएससी पेट की इस वर्ष की परीक्षा का लेवल आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा। कुछ सेक्शन्स जैसे जनरल हिंदी और इंडियन हिस्ट्री आसान थे जबकि अरिथमेटिक और जनरल इंग्लिश थोड़े मुश्किल। परीक्षा में 100 सवाल थे जो निम्नलिखित विषयों से आए:
- जनरल हिंदी
- जनरल इंग्लिश
- जनरल नॉलेज
- करंट अफेयर्स
- लॉजिक और रीजनिंग
- एलिमेंट्री अरिथमेटिक
नोट– प्रत्येक सेक्शन में सवालों का स्तर अलग-अलग था, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित था। अगर आप अगले साल की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले साल के प्रश्न पत्र और इस साल की आंसर की का अध्ययन जरूर करें।
अगले कदम: रिजल्ट और कट-ऑफ
आंसर की के बाद UPSSSC जल्द ही अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर PET 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। इस पेट 2025 के रिजल्ट में आपका स्कोर, नॉर्मलाइज्ड स्कोर, नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर होगा। PET 2025 का अनुमानित कट ऑफ 62+ अंक हो सकता है। Pet 2025 का कट ऑफ अलग-अलग पदों के लिए अलग होगा। PET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 3 साल है।
निष्कर्ष
UPSSSC PET Answer Key 2025 के जरिये अपने परफॉर्मेंस का आकलन कर सकते है। इस आंसर की को 15 सितंबर 2025 तक डाउनलोड करें और अपने स्कोर का अनुमान लगाएं। अगर आपको प्रश्नों में कोई त्रुटि दिखे तो समय रहते आपत्ति दर्ज करें। यह परीक्षा आपके सरकारी नौकरी के सपने को हकीकत में बदलने का पहला कदम है। इसलिए आंसर की का सही इस्तेमाल करें और अपनी गलतियों से सीखें और अगले चरण की तैयारी शुरू करें।
Disclaimer:
इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
UPSSSC PET 2025 Answer Key – FAQ
- UPSSSC PET 2025 की आंसर की कब जारी हुई?
यूपीएसएसएससी की ऑफिसियल आंसर की 9 सितंबर 2025 को UPSSSC की वेबसाइट gov.in पर जारी हुई। PET 2025 की परीक्षा का आंसर की को 15 सितंबर तक डाउनलोड करें।
- यूपीएसएसएससी पेट आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
UPSSSC की वेबसाइट पर जाएं, “Latest News” में आंसर की लिंक ढूंढें और अपनी शिफ्ट और सेट चुनकर PDF डाउनलोड करें।
- UPSSSC Pet स्कोर का अनुमान कैसे लगाएं?
आंसर की से जवाब मिलाएं। सही जवाब के लिए +1 और गलत के लिए -0.25 अंक।
- UPSSSC Pet की आंसर की में आपत्ति कैसे दर्ज करें?
वेबसाइट पर लॉगिन करें और आपत्ति लिंक चुनें फिर गलत प्रश्न और सबूत अपलोड करें और 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करें।
- PET रिजल्ट 2025 कब आएगा?
upsssc pet 2025 का रिजल्ट जल्द ही gov.in पर जारी होगा। सटीक तारीख के लिए upsssc की वेबसाइट चेक करें।