Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card: एसबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड जल्दी से करे डाउनलोड

अगर आप SBI Clerk 2025 के लिए अप्लाई कर चुके हैं।तब आपके लिए खुशखबरी क्योंकि 14 सितंबर 2025 को Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card जारी कर दिया है। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड उस एग्जाम के लिए जो 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को होने वाला है। लाखों उम्मीदवार sbi admit card का इंतजार कर रहे हैं।

यदि आप भी एडमिट कार्ड का वेट कर रहे तो देर न करें। आज ही ibpsonline पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।आइ, स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? क्या sbi cleark pre admit card में चेक करें? एसबीआई क्लर्क एग्जाम की तैयारी कैसे करें। ये सब जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

यह पढ़ना चाहिए: DSSSB Primary Teacher Vacancy 2025: दिल्ली में PRT की निकली वैकेंसी जानिए योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में  

SBI Cleark 2025 Overview

एसबीआई हर साल जूनियर एसोसिएट्स (क्लर्क) की भर्ती निकालता है। इस बार sbi cleark का 5180 वैकेंसी हैं। ये एक शानदार मौका है बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का। एसबीआई क्लर्क का प्रीलिम्स एग्जाम पहला स्टेप है जो ऑनलाइन होगा। इस प्रीलिम्स एग्जाम में 100 सवाल होंगे। कुल 100 मार्क्स के और प्रश्नों को साल्व करने समय मिलेगा 60 मिनट। SBI Clerk प्रीलिम्स एग्जाम कस सवाल तीन सेक्शन्स से आएंगे:

विषय सवाल मार्क्स
रीजनिंग एबिलिटी 35 सवाल 35 मार्क्स
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 35 सवाल 35 मार्क्स
इंग्लिश लैंग्वेज 30 सवाल 30 मार्क्स

नोट- SBI Clerk प्रीलिम्स एग्जाम कई शिफ्ट्स में होगा। आपका सेंटर, डेट और टाइमिंग आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होगी। इस बार 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने एसबीआई  क्लर्क के अप्लाई किया है।

यह पढ़ना चाहिए: RRB Paramedical Recruitment 2025: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 18 सितंबर तक मौका  

Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

SBI Clerk 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: अपने मोबाइल या कंप्यूटर ibpsonline खोलें।
  2. लिंक ढूंढें: Recruitment of Junior Associates (Customer Support & Sales) का ऑप्शन देखें। उसके नीचे ‘SBI Clerk Prelims Admit Card 2025‘ का लिंक होगा।
  3. लॉगिन करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ डालें।
  4. डाउनलोड करें: सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

नोट: अगर वेबसाइट स्लो हो तो थोड़ा इंतजार करें। यदि पासवर्ड भूल गए हों तो Forgot Password ऑप्शन  पर क्लिक करके पासवर्ड रीसेट करे। फिर नया पासवर्ड जनरेट करे।फिर पासवर्ड और आईडी से लॉगिन करे।

Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card में क्या-क्या चेक करें?

  • पर्सनल डिटेल्स: आपका नाम, फोटो और सिग्नेचर और रोल नंबर सही होना चाहिए।
  • एग्जाम डिटेल्स: डेट, शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग टाइम चेक करें
  • सेंटर डिटेल्स: एग्जाम सेंटर का नाम और एड्रेस। ये डिटेल्स होम स्टेट या चुने हुए शहर में होगा जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता आदि।
  • कैटेगरी: आपकी कैटेगरी सही होनी चाहिए।

Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card में कोई गलती हो जैसे नाम में स्पेलिंग मिस्टेक तो तुरंत SBI की हेल्पलाइन 022-22820427 पर कॉल करें या एसबीआई वेबसाइट पर क्वेरी सबमिट

SBI Clerk प्रीलिम्स एग्जाम के दिन क्या करें?

  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाये
  •  एक वैलिड फोटो ID (आधार, पैन, वोटर ID, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस) और उसकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी एग्जाम सेंटर लेकर जाए
  •   एक ब्लैक बाल पेन ले जाये
  •  रिपोर्टिंग टाइम से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचें क्योंकि सिक्योरिटी चेक में टाइम लगता है।
  • मोबाइल, कैलकुलेटर और कोई पेपर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और  मास्क या सैनिटाइजर ले जा रहे हैं तो एसबीआई एडमिट कार्ड में दिए गए इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढ़े।
  • अगर सेंटर दूर है तो पहले से रूट चेक करें। जिस रुट पर ट्रैफिक ज्यादा हो उस रुट से एग्जाम के दिन न जाये

यह पढ़ना चाहिए: MPESB Recruitment 2025: 9 सितंबर से शुरू हो रहा 339 पदों के लिए आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और जरूरी डिटेल्स 

एसबीआई प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी के लिए टिप्स

  1. पिछले साल के पेपर सॉल्व करें: इससे आपको पैटर्न समझ आएगा। रीजनिंग में पजल्स और सीटिंग अरेंजमेंट पर फोकस करें।
  1. टाइम मैनेजमेंट: 60 मिनट में 100 सवाल को हल करना है तो हर सेक्शन को 20 मिनट दें। मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस करें।
  1. क्वांट में बेसिक्स मजबूत करें: परसेंटेज, प्रॉफिट-लॉस और सिम्पल इंटरेस्ट के सवाल जल्दी सॉल्व होते हैं।
  1. इंग्लिश में स्कोर करें: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और क्लोज टेस्ट आसान होते हैं। रोज अखबार पढ़ें।
  1. नेगेटिव मार्किंग से बचें: हर गलत जवाब पर 25 मार्क्स कटेंगे तो गेसिंग कम करें।
  1. हेल्थ का ध्यान रखे: अच्छा खाना खाएं और 7-8 घंटे सोएं और स्ट्रेस न लें।

निष्कर्ष:

Sbi Clerk Exam Date 2025 Admit Card अब उपलब्ध है। इसे तुरंत डाउनलोड करें और सेंटर डिटेल्स चेक करें और एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं। ये एग्जाम आपके सपनों को सच करने का पहला कदम है। सही प्लानिंग, मेहनत और कॉन्फिडेंस से आप जरूर सक्सेस होंगे।

Disclaimer: 

इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

SBI Clerk Exam 2025 – FAQ

  1. एसबीआई क्लर्क 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ?
    एसबीआई क्लर्क 2025 का एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2025 को जारी हो चुका है।
  1. एसबीआई क्लर्क 2025 का एग्जाम कब होगा?
    प्रीलिम्स परीक्षा की तिथियां 20, 21 और 27 सितंबर 2025 निर्धारित की गई हैं।
  1. क्या एसबीआई क्लर्क 2025 का एडमिट कार्ड अभी उपलब्ध है?
    हाँ, एडमिट कार्ड 14 सितंबर 2025 से डाउनलोड किया जा सकता है।
  1. एसबीआई क्लर्क 2025 का सिलेबस क्या है?
    प्रीलिम्स सिलेबस – इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग
    मेंस सिलेबस – जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर एप्टीट्यूड
  1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
    आयु सीमा 20 से 28 वर्ष है।
    आरक्षित श्रेणी को छूट – SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष आदि।
  1. एसबीआई क्लर्क की सैलरी कितनी होती है?
    औसतन क्लर्क की मासिक सैलरी लगभग 46,000 रुपये होती है।
    बेसिक पे 26,730 रुपये है।
  1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा में कितने प्रयास किए जा सकते हैं?
    प्रयासों की कोई सीमा नहीं है। उम्मीदवार आयु सीमा के अंदर जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं।
  1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा किस भाषा में आयोजित होती है?
    परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होती है।
    साथ ही उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी देना होता है।
  1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।
  1. एसबीआई क्लर्क परीक्षा की अवधि कितनी होती है?
    प्रीलिम्स परीक्षा – 1 घंटा
    मेंस परीक्षा – 2 घंटे 40 मिनट
  1. एसबीआई क्लर्क 2025 का आवेदन शुल्क कितना है?
    सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – 750 रुपये
    SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए – कोई शुल्क नहीं

Leave a comment