Netflix पर हाल ही में एक रिलीज़ हुई नयी वेब सीरीज़ पब्लिक के बीच तहलका मचा रही है। इसमें प्यार की मिठास भी है, धोखे का ज़हर भी और सत्ता का ऐसा खेल दिखाया गया है, जिसमें हर मोड़ पर छुपे हैं खतरनाक राज़। कहानी सिर्फ रिश्तों की नहीं, बल्कि उन अदृश्य जालों की है जहाँ विश्वास एक हथियार बन जाता है और सच, ज़िंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन। यही वजह है कि Netflix की यह सीरीज़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को अपने रोमांचक ट्विस्ट्स से लगातार बांधे रखती है।
यहाँ पढ़ना चाहिए: पवन कल्याण की ‘OG’ ने पहले दिन तोड़ा कूली का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका!
कहानी में क्या है खास?
Netflix की ये सीरीज़ की कहानी ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती रहती है जिनके पास पहले से ही अपनी-अपनी सीक्रेट और खामोशिया छुपे हुए हैं। सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती रहती है, तब पता चलता है कि हर रिश्ता वैसा नहीं है जैसा हमें दिखता है, हम जिस से हद से ज्यादा प्यार करते है, वही प्यार कब धोखे में बदल जाता है यह पता ही नहीं चलता है और सत्ता के लोभी मनुष्य को कहाँ तक जाके गिरा सकती है, यही इस शो का असली ट्विस्ट है।
कहानी की झलक
Netflix की Unspeakable Sins की कहानी घूमती है Helena (Zuria Vega) पत्नी के इर्द-गिर्द, जो एक ताक़तवर और चलाक पति Claudio (Juan Manuel Bernal) के साथ जो जहरीले रिश्ते में जबरदस्ती बंधी हुई है। Claudio (पती) हर कदम पर Helena (पत्नी) को कंट्रोल करता रहता है और उसकी व्ययक्तिक ज़िंदगी पर निगरानी रखता रहता है।
अब सब कुछ कैसे वैसे सही चलता रहता है, इसी दौरान Helena की मुलाक़ात होती है Iván (Alberto Guerra) से -जो एक रहस्यमयी(Escort) शख्स है और उसे अपनी खोई हुई आज़ादी का एहसास Helena को कराता है। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं रहता, धीरे धीरे Ivan भी Claudio के खतरनाक खेल में शामिल हो जाता हैं जो झूठ, ब्लैकमेल, निगरानी और खतरनाक खेल है।
यहाँ पढ़ना चाहिए: कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: विजय किरगंदुर और चालुवे गौड़ा की फिल्म ने किया धमाका
Netflix की यह सीरिज देखते वक्त हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और रहस्य सामने आते रहते है– जो दर्शकों को हर वक्त सोचने पर मजबूर कर देता हैं कि असली गुन्हेगार आखिर कौन है और कौन असली शिकार हे इस खेल का? पुरे सीरिज में आपको सस्पेंस, प्यार, धोका और रोमांस देखने को मिलेगा।
मुख्य किरदारों का विश्लेषण
Helena – एक ऐसी औरत जो आज़ादी और प्यार दोनों चाहती है और अपने बेटे से बेहद ज्यादा प्यार करती है. लेकिन इस आजादी के चक्कर में हर कदम पर वह जाल में फँसती जाती रहती है।
Iván – यह शख्स दिखने में आपको बेहद मासूम दिखेगा लेकिन इस के अपने रहस्ये ज्यादा है और अब वह Helena के साथ और फसता जाता रहता है।
Claudio – दुनिया मुट्टी में करने की सोच, सत्ता और अहंकार का ऐसा प्रतीक, जो हर किसी को अपनी मुट्ठी में कैद करना चाहता है और अपने इशारो पे नाचने की सोच रखनेवाला इन्सान।
यहाँ पढ़ना चाहिए: 15 अगस्त वीकेंड: ‘War 2’ vs ‘Coolie’ – देशभक्ति और एक्शन का बड़ा धमाका!
क्यों देखें Netflix- Unspeakable Sins?
- अगर आपको सस्पेंस-थ्रिलर पसंद है, तो यह सिर्फ आपके लिए है।
- अगर आपकी पसंद पॉलिटिकल ड्रामा और पावर गेम्स देखने का शौक है, तो यह सीरिज आप को देखना चाहिए।
- अगर आप ऐसी कहानियाँ देखना पसंद करते हैं जिसमे प्यार और रिश्तों की सच्चाई को एक अलग नजरियों से देखा जाता है. यह सिर्फ आप को जरूर देखना चाहिए।
- अगर आप फुल रोमांस देखना चाहते हो, Unspeakable Sins देखना चाहिए।
निर्माण और प्रस्तुति
Netflix इस सीरीज़ की सिनेमाटोग्राफी बेहद और काफी स्टाइलिश है. कैमरे के एंगल्स, बैकग्राउंड म्यूज़िक और विज़ुअल्स हर सीन में आपको रहस्यमय और रोमांचक बनाते रहता हैं। यह बात भी हे की यह सीरिज 18 एपिसोड्स का लंबा फॉर्मेट है और कभी-कभी कहानी को धीमा कर देता है, लेकिन ट्विस्ट्स इतने ज्यादा हैं कि इसमें आपको लास्ट जोडके रख देता है।
Unspeakable Sins: निष्कर्ष
Unspeakable Sins- Netflix की ऐसी सीरीज़ है जो आपको हर वक्त सोचने पर मजबूर कर देता है अब आगे क्या होगा? इसमें छुपे ट्विस्ट, धोखा और छुपे राज़ इसे बाकियों से पूरा अलग बना देता हैं। अगर आप इस वीकेंड में कुछ अलग देखना चाहते है, या कुछ नया ढूंढ रहे हो, तो यह सीरीज़ आपको जरूर देखना चाहिए. जिसमे प्यार भी है, धोका भी है और रोमांस भी भरा हुआ है।
तो क्या आप तैयार हैं उस दुनिया में कदम रखने के लिए जहाँ प्यार, धोखा और सत्ता की भूख मिलकर बनाते हैं खतरनाक खेल? तो देखना मत भूलिए यह सीरिज Netflix पर Unspeakable Sins!
आप कमेन्ट करके जरूर बताईये Netflix की यह सीरिज आप को कैसी लगी!
Disclaimer:
नमस्ते दोस्तों! इस ब्लॉग में दी गई सारी जानकारी मैंने अलग-अलग जगहों से पढ़-समझकर शेयर की है। ध्यान रहे कि फिल्मों की कमाई और दर्शकों की राय समय-समय पर बदल भी सकती है। मेरा मकसद बस आपको सही और ताज़ा जानकारी देना है, ताकि आप ज्यादा समझ के साथ अपनी राय बना सकें। इस ब्लॉग की जानकारी पर पूरी तरह निर्भर होने से पहले आप खुद भी दूसरे स्रोतों पर नजर जरूर डालें।