भारतीय सिनेमा में एक बार फिर कांतारा यूनिवर्स ने इतिहास रच दिया है। ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित Kantara Chapter 1 ने रिलीज़ के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म को विजय किरगंदुर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, और रिलीज़ के बाद इसके आंकड़े सभी उम्मीदों को पार कर गए हैं.
यहाँ पढ़ना चाहिए: पवन कल्याण की ‘OG’ ने पहले दिन तोड़ा कूली का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका!
निर्माता और प्रोडक्शन बैनर
फिल्म Kantara Chapter 1 के निर्माता विजय किरगंदुर और चालुवे गौड़ा हैं, जिन्होंने इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। निर्देशक और मुख्य भूमिका में ऋषभ शेट्टी हैं, जिन्होंने इसके निर्देशन के साथ-साथ अभिनय में भी बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म की सफलता में पूरी टीम की मेहनत और सुपरहिट काम सबसे बड़ा कारण है, जिसने इसे सिनेमाघरों में शानदार प्रतिक्रिया दिलाई है। फिल्म में दमदार वीएफएक्स, एक्शन और कहानी का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है, जिससे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया है।
यहाँ पढ़ना चाहिए: कटरीना कैफ बनेंगी मां: उम्र 42 में शुरू हो रहा है जिंदगी का नया खुशनुमा अध्याय
Kantara Chapter 1: Day 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कांतारा चैप्टर 1 ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में ₹60 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि विश्वव्यापी अनुमान ₹65 से ₹80 करोड़ के बीच है। इस शानदार कमाई के साथ, इसने बॉलीवुड और दक्षिण भारत की चर्चित फिल्मों जैसे छावा, सैयारा, और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के रिकॉर्ड को भी टक्कर दी और पीछे छोड़ दिया।
खास बात यह है कि हिंदी भाषा में ही फिल्म ने ₹19.5 करोड़ की कमाई की है, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है। यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि दशहरे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है।
यहाँ पढ़ना चाहिए: Param Sundari Movie Review: सिद्धार्थ और जानवी की जबरदस्त केमिस्ट्री, जानें स्टोरी, रिव्यू, ओपनिंग डेट कलेक्शन,,
रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफर
‘Kantara Chapter 1’ ने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों छावा (₹33 करोड़) और सैयारा (₹21 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म इस लिहाज से चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है, जो गेम चेंजर, कुली और ओजी के बाद आती है। इस रिकॉर्ड के साथ कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है।
फिल्म की सफलता के कारण
फिल्म ‘Kantara Chapter 1‘ में भारतीय संस्कृति, लोककथा और पौराणिक कथाओं का खूबसूरत मिश्रण दिखाया गया है। इसकी सिनेमेटोग्राफी और दमदार अभिनय ने दर्शकों को सिनेमाघरों में मजबूती से जोड़ा हुआ है। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, मलयालम, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं में रिलीज़ किया गया है, जिससे इसे ऑल इंडिया और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी जबरदस्त समर्थन मिला है।.
समीक्षाएं और दर्शकों की प्रतिक्रिया
- फिल्म के क्रिटिक्स ने Kantara Chapter 1 को 4/5 स्टार दिए हैं और यह दर्शता है इस फिल्म को से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है .
- सोशल मीडिया पर #KantaraChapter1 ट्रेंडिंग रहा, हर प्लेटफार्म जैसे की ट्विटर(X) इन्स्ताग्राम और फेसबुक पर बस इस फिल्म की चर्चा है
इस फिल्म के मुख्य कलाकार:
ऋषभ शेट्टी (बर्मे का किरदार): इस फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता दोनों हैं। उन्होंने बर्मे नाम के किरदार को निभाया है, जो कांतारा जनजाति का नेता और जंगल का रक्षक है। बर्मे प्रकृति और अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए लड़ता है। ऋषभ ने इस फिल्म में दमदार अभिनय के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी इसे भव्य बनाया है।
उन्होंने एक्शन और वीएफएक्स को बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है, जिससे उनका किरदार दर्शकों के दिलों में आसानी से बैठ गया है। ऋषभ ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है और उन्होंने अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाया है। बात करें उनकी फीस की तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए फीस न लेकर मुनाफे में हिस्सेदारी ली है.
रुक्मिणी वसंत (कनकवती का किरदार): रुक्मिणी वसंत ने कनकवती का किरदार निभाया है, जो कि कुलशेखर की बहन है। उनकी भूमिका फिल्म में सिर्फ प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कनकवती एक समझदार और प्रभावशाली महिला के रूप में दिखाई देती हैं, जिनका किरदार फिल्म के क्लाइमेक्स में भी अहम मोड़ लेता है।
जयराम सुब्रमण्यम (विजयेंद्र का किरदार): जयराम सुब्रमण्यम ने विजयेंद्र की भूमिका निभाई है, जो बनवासी के कदंबों के शासनकाल का हिस्सा और कहानी के मुख्य शासकों में से एक हैं। उनका किरदार राजा के रूप में दिखाया गया है, जो अन्य सत्ता पात्रों के बीच संघर्ष और सत्ता के खेल में व्यस्त है।
राकेश पुजारी: सहायक और महत्वपूर्ण सहायक भूमिका में उपस्थित हैं, जो कहानी के विकास में योगदान देते हैं।
गुलशन देवैया (कुलशेखर का निगेटिव रोल): गुलशन देवैया ने कुलशेखर का किरदार निभाया है, जो कि एक नकारात्मक और सत्ता की लालसा में डूबा हुआ राजा दिखाया है। उनकी बहन कनकवती से मुकाबला करता है लेकिन उसकी योग्यता पर सवाल उठते हैं। गुलशन ने इस निगेटिव रोल को खूबसूरती से निभाया है, जिससे कहानी में तनाव और ड्रामा बढ़ता है। उनका अभिनय दर्शकों और समीक्षकों दोनों द्वारा खूब पसंद किया गया है
Kantara Chapter 1: बॉक्स ऑफिस अनुमान
फिल्म विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फिल्म का कुल कलेक्शन अगले 2–3 दिनों में ₹125 करोड़ के बजट को आसानी से पार कर सकता है. अगर ऐसा होता हे तो यह फिल्म इस साल की सबसे सुपर हिट फिल्म बन जाएगी। वीकेंड तक यह फिल्म का कारोबार ₹200 करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
Kantara Chapter 1 की कहानी:
Kantara Chapter 1 की कहानी कदंब राजवंश के अत्याचारी शासक की सत्ता-पिपासा से शुरू होती है, जो हर जमीन और पानी के टुकड़े पर कब्जा करना चाहता है। कहानी में बर्मे नामक योद्धा (ऋषभ शेट्टी) अपने शोषित कबीले के उत्थान के लिए संघर्ष करता है। वह कांतारा की पावन धरती से निकले अनाज और औषधीय जड़ी-बूटियों को बेचकर अपने समुदाय को आर्थिक रूप से समृद्ध करना चाहता है। इस बीच उसकी टक्कर होती है शासक की लालच से, और साथ ही पौराणिक शक्तियाँ भी इसमें शामिल हो जाती हैं। कहानी लोककथा, रहस्य और संघर्ष से भरी है, जो जंगल और राजा के बीच की टकराहट को दर्शाती है।
निष्कर्ष
‘Kantara Chapter 1‘ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कलेक्शन कर के साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में सनसनी फैला कर दी है। फिल्म की कहानी दर्शोको को काफी पसंद आ रही है, फिल्म का प्रस्तुतिकरण और ऑडियंस की प्रतिक्रिया Kantara Chapter 1 को इसे हिट बना रही है।
डिस्क्लेमर
इस ब्लॉग में Kantara Chapter 1 दिए गए सभी आंकड़े प्रमुख मीडिया रिपोर्ट्स, Sacnilk, NDTV, News18 और अन्य विश्वसनीय पोर्टल्स से लिए गए हैं। अंतिम कलेक्शन और डेटा में बाद में बदलाव हो सकता है, इसलिए प्रकाशित रिपोर्ट की पुष्टि जरूर करें.