क्या आप आने वाली नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों के लिए शॉपिंग की तैयारी कर रहे हैं? Amazon Great Indian Festival 2025 आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आ रहा है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल इवेंट है। यह इवेंट हर साल दीवाली और दशहरा जैसे त्योहारों के मौके पर ढेर सारी छूट और डील्स लाता है। इस बार ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, घरेलू सामान आदि पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
अगर आप स्मार्ट शॉपिंग करना चाहते हैं और अपने पैसे बचाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको इस सेल की तारीखों, डील्स और शॉपिंग के टिप्स के बारे में आसान भाषा में बताएंगे।
ये पढ़ना चाहिए: TVS Ntorq 150 का भारत में इन 3 पावरफुल स्कूटर से मुकाबला, जानें कौन है बेहतर
Amazon Great Indian Festival 2025 क्या है?
Amazon Great Indian Festival भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल है। यह फेस्टिवल हर साल सितंबर या अक्टूबर में होता है। इस बार यह फेस्टिवल सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी। अगर आप Amazon Prime मेंबर हैं तो आपको 24 घंटे पहले यानी 22 सितंबर से ही फेस्टिवल डील्स का फायदा मिलेगा। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, कपड़े, जूते और घर की सजावट के सामान जैसी चीजों पर 80% तक की छूट मिल सकती है। साथ ही SBI कार्ड धारकों को 10% की अतिरिक्त छूट और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे। फेस्टिवल सेल न केवल शॉपिंग का मजा देती है बल्कि आपके बजट में त्योहारों की तैयारी को आसान बनाती है।
ये पढ़ना चाहिए: New GST Rates 2025:जीएसटी स्लैब में बदलाव से क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? जानिए पूरी जानकारी
फेस्टिवल सेल की खास बातें
Amazon Great Indian Festival 2025 में 5 खास चीजें हैं जो इसे और भी विशेष बनाती हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं:
- बड़ी छूट: स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान पर 40% से 80% तक की छूट। मिसाल के तौर पर iPhone 15, Samsung Galaxy S24 Ultra और OnePlus 13 जैसे फोन कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
- नए प्रोडक्ट्स: इस फेस्टिवल सेल में 300 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे जैसे- स्मार्ट टीवी, फ्रिज और स्मार्टफोन।
- तेज डिलीवरी: Amazon ने 2025 में 45 नए डिलीवरी स्टेशन शुरू किए हैं। जिससे इस 2025 के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान टियर 2 और टियर 3 शहरों में समानों की डिलीवरी तेज हो।
- पेमेंट ऑफर्स: फेस्टिवल सीजन में SBI कार्ड्स पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन्स।
- AI की मदद: Amazon का Rufus AI आपको प्रोडक्ट्स की तुलना,कीमतों का इतिहास और रिव्यूज को आसानी से समझने में मदद करेगा।
ये पढ़ना चाहिए: Top 10 Mutual Fund for September 2025: बाजार के उतार-चढ़ाव में सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प!
फेस्टिवल सीजन में किन-किन चीजों पर मिलेगी छूट?
Amazon Great Indian Festival 2025 में हर कैटेगरी में शानदार डील्स मिलेंगी। यहाँ कुछ खास कैटेगरीज हैं जिन पर आपको नजर रखनी चाहिए।
- स्मार्टफोन और एक्सेसरीज: iPhone 15, Samsung Galaxy S24 Ultra और OnePlus 13 जैसे फोन पर 40% तक छूट मिलेगा। मोबाइल एक्सेसरीज जैसे हेडफोन और पावर बैंक पर 80% तक छूट मिलेगा।
- इलेक्ट्रॉनिक्स: स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और स्मार्टवॉच पर 60% तक डिस्काउंट है। Sony और LG की स्मार्ट टीवी पर भी खास ऑफर्स है।
- घरेलू सामान: फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे प्रोडक्ट्स पर 50% तक छूट।
- कपड़े और फैशन: Biba, Manyavar और Levi’s जैसे फेमस ब्रांड्स पर 75% तक की छूट है।त्योहारी कपड़े और जूलरी पर भी खास डील्स है।
- होम डेकोर: होम डेकोर आइटम्स पर 70% तक डिस्काउंट मिलेगा
शॉपिंग के लिए टिप्स
इस फेस्टिवल सेल में स्मार्ट शॉपिंग करने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो करें:
- विशलिस्ट बनाएं: अपनी जरूरत की चीजों को पहले से Amazon पर विशलिस्ट में डाल लें। इससे फेस्टिवल सेल शुरू होते ही आप जल्दी खरीद सकते हैं।
- प्राइम मेंबरशिप लें: अगर आप प्राइम मेंबर लिए है तो आपको 24 घंटे पहले डील्स मिलेंगी। साथ ही फ्री और तेज डिलीवरी का फायदा भी मिलेगा
- ऑफर्स चेक करें: SBI कार्ड(क्रेडिट/डेबिट), Amazon Pay और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स का पूरा फायदा उठाएं।
- कीमतों की तुलना करें: Amazon के Rufus AI का इस्तेमाल करके प्रोडक्ट्स की कीमत और रिव्यूज की तुलना करें।
- 8 PM डील्स: हर रात 8 बजे नई डील्स अमेजन पर लाइव होती हैं। इन पर नजर रखें क्योंकि ये सीमित समय के लिए होती हैं।
- एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन या गैजेट्स के बदले डिस्काउंट लें। कुछ प्रोडक्ट्स पर 20000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।
क्यों है यह सेल खास?
Amazon Great Indian Festival 2025 न केवल छूट और डील्स के लिए विशेष है। बल्कि यह भारत के त्योहारों(दीपावली और दशहरा) की खुशी को दोगुना करता है। 17 लाख से ज्यादा सेलर्स इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में हिस्सा लेंगे। इस फेस्टिवल सीजन में 25000 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे। चाहे आप अपने घर को सजाना चाहते हों या नया फोन खरीदना चाहते हों या गिफ्ट्स की शॉपिंग करनी हो यह फेस्टिवल सेल हर जरूरत को पूरा करती है। साथ ही Amazon की AI टेक्नोलॉजी और तेज डिलीवरी इसे और भी सुविधाजनक बनाती है।
निष्कर्ष
Amazon Great Indian Festival 2025 त्योहारों के मौके पर शॉपिंग का सबसे अच्छा मौका है। 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और घरेलू सामान पर 80% तक की छूट मिलेगी। SBI कार्ड्स, नो-कॉस्ट EMI और Amazon Prime मेंबरशिप जैसे ऑफर्स आपकी बचत को और बढ़ाएंगे। इस लेख में हमने आपको सेल की तारीखों, डील्स और स्मार्ट शॉपिंग के टिप्स के बारे में बताया है।
अब समय है अपनी विशलिस्ट तैयार करने का और इस सेल का पूरा फायदा उठाने का। Amazon की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डील्स चेक करें और अपनी शॉपिंग शुरू करें। अगर आपके कोई सवाल हैं, तो कमेंट में पूछें, हम आपकी मदद करेंगे। शुभ शॉपिंग और दीवाल की शुभकामनाएं!
Disclaimer:
इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
Affiliate Disclosure
साथ ही, इस वेबसाइट पर कुछ लिंक एफिलिएट लिंक हो सकते हैं। इसका अर्थ है कि यदि आप उन लिंक के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो हमें थोड़ा कमीशन प्राप्त हो सकता है, बिना आपकी कीमत में कोई अतिरिक्त बढ़ोतरी के। यह कमीशन हमारे कंटेंट को बनाए रखने और सुधारने में मदद करता है।
आपसे अनुरोध है कि खरीदारी करते समय अपनी स्वयं की जांच और विवेक का उपयोग करें।
FAQ – अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025
(1) Amazon Great Indian Festival 2025 क्या है?
Amazon Great Indian Festival भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट है जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े आदि पर भारी छूट मिलती है।
(2) अमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल कब तक है?
Amazon Great Indian Festival सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होकर अक्टूबर 2025 के अंत तक लगभग दीवाली तक चलेगी।
(3) ग्रेट इंडिया फेस्टिवल कब है?
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगा। जिसमें प्राइम मेंबर्स को 22 सितंबर से पहले एक्सेस मिलेगा।
(4) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के क्या फायदे हैं?
इसमें 80% तक छूट, SBI कार्ड पर 10% डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, तेज डिलीवरी और प्राइम मेंबर्स को पहले एक्सेस मिलता है।
(5) पहला अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल कब शुरू हुआ?
पहला Amazon Great Indian Festival 2014 में शुरू हुआ जो भारत में त्योहारी सीजन के दौरान पहली बड़ी सेल थी।
(6) भारत में अमेज़न की सबसे बड़ी बिक्री कौन सी है?
भारत में अमेज़न की सबसे बड़ी बिक्री ग्रेट इंडियन फेस्टिवल है जो त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा छूट और डील्स देती है।
(7) Amazon Great Indian Festival की तारीखें क्या हैं?
Amazon Great Indian Festival 23 सितंबर 2025 से शुरू होगा प्राइम मेंबर्स के लिए 22 सितंबर से शुरुआत होगी।
(8) अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल कब समाप्त होगा?
Amazon Great Indian Festival अक्टूबर 2025 के अंत तक संभवतः दीवाली (22 अक्टूबर 2025) तक समाप्त होगा।