दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो चमकदार सितारे Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda की सगाई को लेकर फिल्मी गलियारों में और सोशल मीडिया पर काफी हड़कंप मचा हुआ है। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया था, लेकिन अब खबर है कि दोनों ने एक निजी समारोह में चुपचाप सगाई कर ली है और अगले साल फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। इस खबर ने उनके फैंस को खूब खुश कर दिया है।
यहाँ पढ़ना चाहिए: कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: विजय किरगंदुर और चालुवे गौड़ा की फिल्म ने किया धमाका
रश्मिका और विजय का रिश्ता: शुरुआत और बढ़ती नज़दीकियां
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की कहानी साल 2018 में फिल्म “गीता गोविंदम” के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया दर्शोकों ने और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा उनकी ओर आकर्षित कर दिया। फिल्म की सफलता के बाद भी दोनों ने प्रोफेशनल लाइमलाइट बराबर शेयर की।
2019 में दोनों ने फिर एक साथ फिल्म “डियर कोमरेड” में काम किया, यहीं से उनकी नज़दीकियां और गहरी होने लगीं थी। इन फिल्मों के बाद से ही लोगों के बीच उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं, हालांकि दोनों ने कभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया था।
यहाँ पढ़ना चाहिए: पवन कल्याण की ‘OG’ ने पहले दिन तोड़ा कूली का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका!
गुपचुप सगाई की खबरें: कैसे हुई सगाई?
फिल्मी जगत के सूत्रों के मुताबिक, Rashmika Mandanna और विजय ने एकदम निजी और शांत तरीके से सगाई कर ली है। इस मौके पर सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे। कोई बड़ा पार्टी या मीडिया को इनवाइट नहीं किया गया। दोनों ने सगाई की अंगूठी पहनाई और एक-दूसरे के साथ जीवनभर का साथ निभाने का वादा कर लिया।
इस सगाई की खबर ने फैंस को हैरान भी किया और खुशी भी हुयी। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को नए जीवन की शुरुआत पर बधाई दे रहे हैं।
यहाँ पढ़ना चाहिए: कटरीना कैफ बनेंगी मां: उम्र 42 में शुरू हो रहा है जिंदगी का नया खुशनुमा अध्याय
शादी की तारीख और तैयारी
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी अगले साल फरवरी में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होने वाली है। दोनों ने अपनी शादी का प्लान काफी सोच-समझकर रखा है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी भी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया में इच्छुक फैंस और जानकार इस बात पर यकीन कर रहे हैं।
शादी का समारोह दोनों परिवारों के सहयोग से बेहद खूबसूरत और यादगार होगा। दोनों अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच शादी की तैयारियां शुरू भी कर चुके हैं।
सगाई और शादी पर दोनों के प्रशंसकों की प्रतिक्रिया
Rashmika Mandanna और विजय के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस खबर को बेहद उत्साह के साथ स्वीकार किया है। उनके कई फैंस कपल की जोड़ी को साउथ सिनेमा की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक मानते हैं। कई लोगों ने दोनों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनकी आने वाली शादी को लेकर काफी उत्सुकता जताई है।
व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल करियर
Rashmika Mandanna ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की और बहोत जल्द ही बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है। Rashmika Mandanna की सादगी और अभिनय कला को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
वहीं विजय देवरकोंडा भी साउथ के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं, इनकी अभिनय में काबिलियत और लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी मजबूत है।
मीडिया की निगाहें और अफवाहें
पहले भी कई बार ऐसे अफवाह लगाए गए कि रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर कुछ खास है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की थी। सगाई के बाद अब मीडिया में कई चर्चा और अफवाहें तेज़ हो गई हैं, लेकिन अभी तक जो भी बातें सामने आई हैं, वे निजी स्रोतों से मिली जानकारियों पर आधारित हैं।
निष्कर्ष: एक नए सफर की शुरुआत
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की सगाई और शादी की खबर उनके चाहने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। सिनेमा की इस खूबसूरत जोड़ी के नए जीवन की शुरुआत को लेकर हर कोई इंतजार कर रहा है। जैसे ही दोनों की ओर से आधिकारिक ऐलान होगा, यह खबर पूरे देश में और भी जोरशोर से चर्चित होगी।
फिलहाल, फैंस और मीडिया दोनों इस कपल की खुशियों में शामिल हैं और आने वाले दिनों में इस शादी की तैयारियों पर नजरें टिकी रहेंगी।
Disclaimer:
यह आर्टिकल विश्वसनीय स्रोतों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई सूचनाएँ और खबरें तब तक सटीक मानी जाएंगी जब तक कि संबंधित कलाकारों या उनके आधिकारिक स्रोतों द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है। Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें व्यक्तिगत और अफवाहों पर आधारित हो सकती हैं। इस ब्लॉग में दी गई जानकारी का उपयोग पाठक अपने विवेकानुसार करें। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रकार की गलत सूचना या नुकसान की ज़िम्मेदारी नहीं लेते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
- Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने कब सगाई की?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में गुपचुप तरीके से सगाई की है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
- क्या रश्मिका और विजय की शादी की तारीख तय हो गई है?
हाँ, उनकी शादी अगले साल फरवरी में पारंपरिक तरीके से होने की जानकारी सामने आई है।
- रश्मिका और विजय की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
उनकी कहानी साल 2018 में फिल्म “गीता गोविंदम” के सेट से शुरू हुई, जहां पहली बार दोनों ने साथ काम किया था।
- क्या रश्मिका और विजय ने अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया है?
दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी नज़दीकियां मीडिया में अक्सर चर्चा का विषय रही हैं।
- सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया क्या रही?
फैंस ने उनके सगाई की खबर का उत्साह से स्वागत किया है और शादी के लिए बधाइयां दी हैं।
- क्या इस खबर की पुष्टि रश्मिका या विजय ने की है?
अभी तक दोनों की ओर से सगाई या शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
- दोनों का पेशेवर कैरियर कैसा रहा है?
Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा दोनों ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार हैं, जिन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं।
- सगाई और शादी में कौन-कौन शामिल होंगे?
सगाई एक निजी समारोह थी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार मौजूद थे। शादी भी पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे।