मुकेश अंबानी ने एक बार फिर भारत के सबसे अमीर शख्स का ताज वापस पा लिया है, वहीं बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने भी इतिहास रचते हुए अरबपतियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। यह खबर M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के ज़रिए हमें मिली है, जिसने भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर को बहुत ही दिलचस्प अंदाज में सामने रखा है। आइए इस खबर को आसान भाषा में, एक कहानी की तरह विस्तार से समझते हैं।
अंबानी फिर से नंबर 1
मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं, और अब उनकी कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए फिर से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने नाम किया है। दिलचस्प बात ये है कि पिछले साल गौतम अडानी इस सूची में सबसे ऊपर थे। अंबानी की यह कामयाबी देश के कॉर्पोरेट जगत में उनकी पकड़ और विजन को खास दर्शाती है।
ये भी पढ़ लीजिए: RBI MPC Meeting 2025 Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के बड़े ऐलान, जानें आम आदमी से लेकर कंपनियों पर असर
Shahrukh Khan बन गया अरबपति
अब बात करते हैं बॉलीवुड के किंग याने बादशाह Shahrukh Khan की, जिन्होंने पहली बार अरबपति क्लब में एंट्री की है। उनकी कुल संपत्ति अब 12,490 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जिससे वे दुनियाभर के सबसे अमीर फ़िल्मी सितारा भी बन गए हैं। आपको तो पता ही होगा की उनकी कमाई और प्रसिद्धि केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कई बड़े ब्रांड्स के साथ उनकी असोसिएशन ने उनकी संपत्ति को और मजबूत किया है। Shahrukh Khan के इस ऐतिहासिक मुकाम को लेकर फैंस में जबरदस्त खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ लीजिए: New GST Rates 2025:जीएसटी स्लैब में बदलाव से क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा? जानिए पूरी जानकारी
M3M हुरून इंडिया रिच लिस्ट
इस खबर में एक और खास बात ये रही कि पहली बार किसी महिला ने टॉप-3 में जगह बनाई है। एचसीएल ग्रुप की रोशनी नादर मल्होत्रा ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत की सबसे अमीर महिला का गौरव भी पाया है।
देश में अब अरबपतियों की कुल संख्या 358 हो गई है, जो पिछले 13 सालों में छह गुना बढ़ गई है। संयुक्त रूप से, इन सभी की संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये जा पहुंची है, जो कि भारत के जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है।
नए अरबपति
भारत की नई पीढ़ी भी खूब कमाल कर रही है। जैसे 31 वर्षीय अरविंद श्रीनिवास (Perplexity AI के फाउंडर) सबसे युवा अरबपति बने हैं। वहीं Zepto ऐप के को-फाउंडर्स कैवल्य वोहरा (22) और आदित पलिचा (23) ने 4,480 करोड़ और 5,380 करोड़ रुपये के साथ सबसे युवा एंट्री की है। 1,044 लोग इस साल अरबपति क्लब में नए जुड़े हैं, जबकि 643 की संपत्ति में थोड़ी कमी आई है।
ये भी पढ़ लीजिए: Aravind Srinivas: एक साधारण इंसान से Perplexity AI के सफल Founder बनने तक की प्रेरणादायक कहानी
मुंबई: अरबपतियों की राजधानी
अब शहरों की बात करें तो, मुंबई में सबसे ज्यादा- 451 अरबपति रहते हैं, इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरू (116) का नंबर आता है। उद्योगक्षेत्र में फार्मास्युटिकल्स सबसे आगे है, इसमें 137 अरबपति हैं, फिर इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और केमिकल्स सेक्टर आते हैं।
Shahrukh Khan: ग्लोबल स्टाइल आइकन
Shahrukh Khan, जिन्हें लोग प्यार से SRK या किंग खान और बादशाह भी कहते हैं। Shahrukh Khan सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। Shahrukh Khan की बढ़ती संपत्ति की सबसे बड़ी वजह सिर्फ उनकी फिल्मों की कमाई नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन हाउस और आईपीएल टीम के अलावा उनके दमदार बिजनेस निर्णय भी शामिल हैं। वे अब दुनिया के सबसे अमीर एंटरटेनर बन गए हैं।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
इस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है, अब इस सूची में 101 महिलाएं और 26 डॉलर अरबपति महिलाएं हैं। इनमें से 66% लोग Self-made हैं, यानी अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
यह खबर हमें न सिर्फ भारत के टॉप रिच लोगों के बारे में है, साथ में यह भी दिखाया है कि किस तरह से नए युवा, महिलाएं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग भी देश की अमीरी की तस्वीर बदल रहे हैं। हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में भारत में धनकुबेरों की यह फौज और बढ़ने की उम्मीद जता रही है।
निष्कर्ष:
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने दिखा दिया है कि अब भारत में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुकेश अंबानी फिर से देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं, दुसरे नंबर पर गौतम अदानी और Shahrukh Khan पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा बनीं भारत की सबसे अमीर महिला। युवा उद्योजक की संख्या भी बढ़ी है और मुंबई सबसे ज्यादा अरबपतियों वाला शहर बन गया है। यह सूची भारत की आर्थिक शक्ति और नवाचार को दर्शाती है, जो देश के आर्थिक विकास की नई कहानी को बयान करती है।
Disclaimer
इस ब्लॉग में दी गई सभी जानकारियाँ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों और M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में प्रकाशित डेटा के आधार पर प्रस्तुत की गई हैं। संपत्ति के आंकड़े, नेटवर्थ व अन्य विवरण संबंधित लिस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से हैं, जो समय के साथ और बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बदल सकते हैं। इस ब्लॉग की सामग्री केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से है।