अगर आपने UKSSSC VDO, पटवारी, लेखपाल या ग्रुप C की अन्य पोस्ट्स के लिए अप्लाई किया है। और अब एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।15 सितंबर 2025 को UKSSSC VDO Admit Card 2025 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।
UKSSSC द्वारा निकाले गए विभिन्न पद VDO, Patwari, Lekhpal, VPDO, Assistent Superitendent, Assistent Review Officer, Personal Assistant, swagati, sahayak swagati का एग्जाम 21 सितंबर 2025 है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में घुसने नही दिया जाएगा। इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि एडमिट कार्ड कैसेडाउनलोड करे। क्या-क्या ले जाना है और एग्जाम टिप्स भी देंगे।
यह पढ़ना चाहिए: DSSSB Primary Teacher Vacancy 2025: दिल्ली में PRT की निकली वैकेंसी जानिए योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में
UKSSSC VDO और अन्य पोस्ट भर्ती 2025: एक झलक
UKSSSC VDO की ये भर्ती उत्तराखंड में ग्रुप C लेवल जॉब्स के लिए बड़ा मौका है। ग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 416 वैकेंसीज हैं।जिनमें VDO के 205पद , पटवारी के 53पद , लेखपाल के 50पद , विलेज पंचायत डेवलपमेंट ऑफिसर के 38 पद , पर्सनल असिस्टेंट के 20 पद और अन्य पोस्ट्स शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन 15 अप्रैल से 15 मई 2025 तक चली थी।
अब लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। एग्जाम सेंटर पूरे उत्तराखंड के हर जिले में बनाये गए। एडमिट कार्ड में सारा डिटेल मिलेगा। ये भर्ती सरकारी नौकरी का शानदार चांस है। जहां सैलरी 29200 से 92 300 रुपये तक है।
यह पढ़ना चाहिए: RRB Paramedical Recruitment 2025: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 18 सितंबर तक मौका
UKSSSC VDO Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card सेक्शन में पदनाम-स्नातक स्तरीय (पटवारी/लेखपाल व अन्य) के लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश पत्र (Exam Date-21/09/2025) वाला लिंक क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थ डेट और कैप्चा कोड डालें।
- अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो ‘Forgot Registration Number’ लिंक पर क्लिक करें, ईमेल या फोन नंबर डालें, और डिटेल्स रिकवर करें। सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें प्रिंट आउट लें और दो कॉपीज रखें एक बैकअप के लिए।
नोट-अगर कोई प्रॉब्लम हो तो chayanayog@gmail.com पर ईमेल करें अप्लिकेशन फॉर्म की कॉपी अटैच करके। याद रखें, एडमिट कार्ड में बारकोड जरूर चेक करें। वरना एग्जाम में दिक्कत हो सकती है। ये स्टेप्स फॉलो करने से आपका काम आसान हो जाएगा।
यह पढ़ना चाहिए: UPPSC APO Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में एपीओ के 182 पदों पर हो रही भर्ती है, 16 सितंबर से करे आवेदन
UKSSSC VDO Admit Card में क्या-क्या डिटेल्स होंगी?
इसमें आपका नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम डेट (21 सितंबर 2025) और टाइम (11 AM से 1 PM) सेंटर एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम (सुबह 10 बजे तक पहुंचें) और जरूरी निर्देश लिखे होंगे। अगर कोई गलती लगे जैसे नाम या फोटो गलत तो तुरंत आयोग को ईमेल करें। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में नहीं घुसने दिया तो इसे संभालकर रखें। कई कैंडिडेट्स ने बताया है कि प्रिंट आउट लेने से आखिरी मिनट की टेंशन कम हो जाती है। एग्जाम सिंगल शिफ्ट है तो ट्रैफिक या दूर सेंटर होने पर पहले से प्लान करें।
UKSSSC VDO Admit Card के दिन क्या ले जाएं? जरूरी डॉक्यूमेंट्स
ओरिजिनल ID प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट – फोटो वाला होना चाहिए।
2 से 3 ब्लैक बॉल पेन: ट्रांसपेरेंट केस में रखें, क्योंकि पेन चेक करेंगे।
पासपोर्ट साइज फोटो: 2 एक्स्ट्रा फोटो, अगर जरूरत पड़े।
मास्क और सैनिटाइजर: कोविड नियमों के हालांकि अब कम सख्ती है।
मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या कोई किताब न लाएं, वरना बाहर ही रहना पड़ेगा। रिपोर्टिंग टाइम से 30 मिनट पहले पहुंचें ताकि फ्रिस्किंग और वेरिफिकेशन हो जाए। पानी की बोतल ले जा सकते हैं लेकिन लेबल हटा दें।
UKSSSC VDO Admit Card: लास्ट मिनट गाइड
परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल स्टडीज, हिंदी और मैथ्स जैसे टॉपिक्स होंगे। लास्ट 5 दिनों में रिवीजन करें और नई चीज न पढ़ें। रोज 2से 3 घंटे पुराने पेपर्स सॉल्व करें जो sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध हैं। मॉक टेस्ट दें ताकि टाइम मैनेजमेंट सुधरे। नेगेटिव मार्किंग है तो गेसिंग कम करें। हेल्दी खाना खाएं और 7से 8 घंटे सोएं और स्ट्रेस न लें। कई कैंडिडेट्स ने शेयर किया कि रिलैक्स रहने से परफॉर्मेंस बेहतर होता है। अगर VDO पोस्ट है तो लोकल गवर्नमेंट स्कीम्स पर फोकस करें।
फेक न्यूज से बचें और ऑफिशियल सोर्स चेक करें
सोशल मीडिया पर बहुत अफवाहें फैलती हैं जैसे एग्जाम डेट चेंज हो गई। सिर्फ sssc.uk.gov.in या आयोग की ऑफिशियल साइट्स ही देखें। अगर डाउट हो तो हेल्पलाइन पर कॉल करें। एग्जाम के बाद आंसर की और रिजल्ट की अपडेट्स भी यहीं मिलेंगी। अनुमान है रिजल्ट नवंबर तक आएगा।
निष्कर्ष:
UKSSSC VDO Admit Card 2025 और अन्य पोस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करके आप एग्जाम के लिए तैयार हो चुके हैं। 21 सितंबर को अच्छा परफॉर्म करें और उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाएं। अगर कोई प्रॉब्लम हो तो आयोग से संपर्क करें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शुभकामनाएं, और जल्दी प्रिंट आउट लें!
Disclaimer:
इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
उत्तराखंड भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण FAQs
- उत्तराखंड VDO भर्ती 2025 के लिए कितनी रिक्तियां हैं?
उत्तराखंड VDO भर्ती 2025 में कुल 205 रिक्तियां ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर निकली हैं, जिन्हें UKSSSC VDO द्वारा जारी किया गया है।
- उत्तराखंड BDO भर्ती 2025 के फॉर्म की लास्ट डेट कब है?
उत्तर: उत्तराखंड BDO भर्ती 2025 के फॉर्म की लास्ट डेट अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय-समय पर UKPSC या संबंधित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
- 2025 में उत्तराखंड पटवारी के लिए कितनी वैकेंसी हैं?
उत्तर: 2025 में उत्तराखंड पटवारी भर्ती के तहत कुल 53 पद निकाले गए हैं। यह भर्ती UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का हिस्सा है।
- उत्तराखंड पटवारी भर्ती 2025 का सिलेबस क्या है?
उत्तर: उत्तराखंड पटवारी भर्ती 2025 का सिलेबस निम्न विषयों पर आधारित है:
- सामान्य ज्ञान
- हिंदी भाषा
- बुद्धि परीक्षण
कुल 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1 अंक का, यानी परीक्षा 100 अंकों की होगी।
- UKSSSC VDO भर्ती 2025 का सिलेबस क्या है?
उत्तर: उत्तराखंड VDO भर्ती 2025 का पाठ्यक्रम निम्नलिखित विषयों पर आधारित है:
- सामान्य ज्ञान
- हिंदी
- बुद्धि परीक्षण
- सामान्य अध्ययन
परीक्षा कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।