PM Kisan Yojana भारतीय किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा कई प्रकार से लाभ प्रदान करवाई जाएगी। यदि आप किसान हैं और खेती करते हैं तो आपके लिए यह जानकारी बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे आपको खेती करने, मशीन खरीदने, चारे खरीदने आदि के लिए काफी आर्थिक लाभ मिल ले सकता है। यहां हम आपके साथ पीएम किसान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसके बाद आप आवेदन भी कर सकेंगे।
यहाँ पढ़ना चाहिए: PM awas Yojana: होम लोन पर सरकार देगी 4% ब्याज सब्सिडी, मोदी सरकार की तरफ से जनता को बड़ा तोहफा
क्या है PM Kisan Yojana का उद्देश्य?
केंद्र सरकार यानी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस पीएम किसान योजना के तहत गांव में खेती कर रहे किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचा कर कृषि के प्रति उन्हें पहले से अधिक जागरूक बनाना है। इस योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान कर कृषि को बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि किसान इससे पशुओं के लिए चारे, मशीन आदि खरीद कर कृषि में बढ़ोतरी ला सकते हैं। इससे फसलों की उपज भी बढ़ेगी और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
यहाँ पढ़ना चाहिए: LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए!
₹6000 सालाना किसानों को मिलेगी आर्थिक लाभ:
P<M Kisan Yojana को हम प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना भी कह सकते हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 दिसंबर 2018 से शुरू की गई थी, जो लगातार किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचा रही है। अगर आप नहीं जानते हैं कि इस योजना से सरकार आपको सालाना कितने रुपए देती है तो आपको बता दें कि यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करते हैं और आपका नाम लिस्ट में आ जाता है तो आपको तीन बार बराबर किश्तें प्राप्त होती है। इसके अंतर्गत आपको ₹2,000 प्रति चार महीने में मिलते हैं यानी की कुल मिलाकर ₹6000 की आर्थिक लाभ सालाना प्राप्त होगी।
यहाँ पढ़ना चाहिए: Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025, हर महीने ₹10,000 आएंगे बैंक में, जानें आवेदन प्रक्रिया
PM Kisan Yojana के लिए योग्यता:
अगर आपने अभी तक PM Kisan Yojana के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें लेकिन इससे पहले आपको इस योजना के लिए निर्धारित की गई योग्यता अथवा एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में जरूर जानना चाहिए। PM Kisan Yojana के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए-
- इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
- इसके अलावा आपका नाम खेती योग्य जमीन पर लिखा हुआ होना चाहिए।
- आपके पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
- आपके पास संपूर्ण जानकारी अपडेट की हुई खुद की आधार कार्ड मौजूद होनी चाहिए।
- इसके बाद आपके पास दो हेक्टेयर तक कम से कम भूमि होना चाहिए।
यदि आप संस्थागत जमींदार अथवा सरकारी कर्मचारी है तो आप इस योजना के लिए और आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ऐसे किसान जो सालाना इनकम टैक्स भरते हैं वह भी इसके लिए एलिजिबल नहीं हैं। रिटायर्ड पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति जिनकी पेंशन ₹10000 प्रति महीने से अधिक है उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज:
पीएम किसान योजना के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो निम्नलिखित है-
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- भूमि राजस्व प्रमाण या भूमि खतौनी
- रेसीडेंशियल प्रमाण पत्र या स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
| विशेषताएं | विवरण |
| वार्षिक लाभ | सालाना ₹6,000 |
| भुगतान का तरीका | बैंक अकाउंट नंबर |
| फंडिंग सोर्स | भारत सरकार |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर |
PM Kisan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
कई बार हमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती है जिसके वजह से हम सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। यहां हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं PM Kisan Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन (PM kisan Yojana Apply Online) की पूरी प्रक्रिया, जिससे आप आसानी से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- सबसे पहले PM Kisan Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर विजीट करें।
- यहां आपको मेन्यू का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर Farmer Corner पर क्लिक करें।
- अब आपको New Farmer Registration का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उसे पर क्लिक करके विजिट करें।
- यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करने की जगह दी गई होगी। उसे पूरा करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करने के बाद नीचे कैप्चा भर दें।
- इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी जिसके अंतर्गत आपका नाम, जमीन की जानकारी और बैंक से संबंधित डिटेल्स भरने होंगे।
- इसे भरने के बाद एक बार दोबारा चेक कर लें। इसके बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें, जिसकी वहां मांग की गई है।
- अंत में Submit बटन पर क्लिक करके अपने फार्म को सबमिट कर दें। अब आपको यहां Status of Self Registered Farmer का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां पर क्लिक करके आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इस प्रकार आपके ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से सफल हो जाती है।
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana सरकार की योजना है जो खासतौर पर भारतीय किसानों के लिए शुरू किया गया। इसका लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है इसके बाद ही आवश्यक सरकार द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यहां हमने इससे संबंधित पूरी जानकारी आपके साथ शेयर की है ताकि आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
Disclaimer:
इस ब्लॉग में दी गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) से संबंधित जानकारी विभिन्न सरकारी वेबसाइटों, समाचार स्रोतों और आधिकारिक रिपोर्ट्स पर आधारित है। हमारा उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता प्रदान करना है। कृपया किसी भी निर्णय या आवेदन से पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर नवीनतम और सटीक जानकारी अवश्य जांच लें।
PM Kisan Yojana FAQ
- पीएम किसान योजना की शुरुआत कब हुई थी?
पीएम किसान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 दिसंबर 2018 को की गई थी। इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है।
- पीएम किसान योजना से कितना लाभ मिलता है?
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर 4 महीने में ₹2000 मिलते हैं। यानी सालभर में किसानों को कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- 2025 में पीएम किसान योजना की किस्त कब आएगी?
- पहली किस्त: अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच
- दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर 2025 के बीच
- तीसरी किस्त: दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच
अपनी किस्त की जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- पीएम किसान योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?
यह योजना उन भारतीय किसानों के लिए है जिनके पास कम से कम दो हेक्टेयर भूमि है। साथ ही किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और खेती करने योग्य जमीन होना जरूरी है।
- पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन करना सबसे आसान तरीका है। किसान PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद किस्त सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।
- पीएम किसान योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
योजना से जुड़ी जानकारी के लिए किसान इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 155261, 011-24300606, साथ ही, आप ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं: pmkisan-ict@gov.in