PM awas Yojana: होम लोन पर सरकार देगी 4% ब्याज सब्सिडी, मोदी सरकार की तरफ से जनता को बड़ा तोहफा

केंद्र सरकार भारतीय जनता को राहत दिलाने के लिए कई नए नियम बनाती है। अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र की सरकार ने टैक्सेशन से मिडिल क्लास लोगों को हो रही परेशानियों से छुटकारा दिलवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि सरकार ने इससे पहले मिडिल क्लास परिवारों को PM AWAS YOJANA जैसे स्कीम्स भी इंट्रोड्यूस करवाए। सरकार ने यह भी बताया कि उन्होंने न सिर्फ मिडिल क्लास लोगों को जीएसटी के मोर्चे से राहत पहुंचाई बल्कि उन्होंने साधारण जनता को जीएसटी में कटौती करके एक बहुत ही बेहतरीन तोहफा भी दिया है। आईए जानते हैं इस पूरे विस्तार से।

ये पढ़ना चाहिए: LIC Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7000 रुपए!

सरकार ने तय किया 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य:

जिन लोगों को PM Awas Yojana के बारे में नहीं पता है उन्हें बता दें कि पिछले वर्ष यानी अगस्त 2024 में सरकार ने जनता को यह मंजूरी दी थी कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 सालों में मध्यवर्गीय लोगों और गरीब लोगों के लिए 1 करोड़ घर बनाना है। बताया जा रहा है कि PM Awas Yojana में ₹10 लाख करोड़ का निवेश के साथ-साथ ₹2.30 लाख करोड़ की सरकारी सब्सिडी भी शामिल की गई है।

ये पढ़ना चाहिए: Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025, हर महीने ₹10,000 आएंगे बैंक में, जानें आवेदन प्रक्रिया

PM Awas Yojana के लिए कौन हैं योग्य उम्मीदवार?

वे लोग जो आर्थिक मंदी से गुजर रहे हो , जिनकी मासिक आय काफी कम है और जिनके परिवार के पास रहने के लिए पक्का मकान ना हो, उनके लिए इस योजना को शुरू किया गया ताकि कम से कम खर्च से मिडिल क्लास फैमिली या लोअर मिडिल क्लास फैमिली अपना जीवन यापन कर सके। इन्हें तीन वर्गों में बांटा गया है :

EWS LIG MIG-1 और MIG-2
होम लोन राशि ₹6 लाख तक होम लोन राशि ₹6 लाख तक
  1. होम लोन राशि ₹ 9 लाख तक
  2. होम लोन राशि ₹ 12 लाख तक
ब्याज सब्सिडी की दर 6.50% ब्याज सब्सिडी की दर 6.50%
  1. ब्याज सब्सिडी की दर – 4%
  2. ब्याज सब्सिडी की दर – 3%
घर का कार्पेट एरिया 60 वर्ग मीटर घर का कार्पेट एरिया 60 वर्ग मीटर
  1. घर का कार्पेट एरिया 160 वर्ग मीटर तक
  2. घर का कार्पेट एरिया 200 वर्ग मीटर तक
घर की वार्षिक आय ₹3 लाख तक घर की वार्षिक आय ₹3 लाख से ₹6 लाख तक
  1. घर की वार्षिक आय ₹6 लाख से ₹12 लाख तक
  2. घर की वार्षिक आय ₹12 लाख से ₹18 लाख तक

किन लोगों को सरकार ने किया है टारगेट?

सरकार ने PM Awas Yojana में कुछ मुख्य वर्गों को टारगेट किया है जो झुग्गी – झोपड़ी में रहते हैं, जो बिछड़े वर्ग से हैं, सफाई कर्मचारी हैं , अनुसूचित जाति या जनजाति से ताल्लुक रखते हैं, कारीगर हैं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कमजोर वर्ग आते हैं। ऐसे लोगों को सरकार ने टारगेट किया है ताकि इन लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफों का सामना न करना पड़े।

ये पढ़ना चाहिए: Ayushman Card Online Apply 2025: 5 लाख तक मिलेगा फ्री इलाज, आज ही करें आवेदन

4% ब्याज के रूप में मिलेगी सब्सिडी:

बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद खुशी मिले। वे लोग जिनके पास रहने के लिए पक्के मकान नहीं थे वे अब पक्के मकान में रह सकते हैं। सरकार द्वारा बताया गया है कि होम लोन पर अब 4% ब्याज सब्सिडी के तौर पर मिलेगी। PM Awas Yojana योजना में 4 प्रकार के कंपोनेंट है:-

लाभार्थी नेतृत्व निर्माण (BLC)
साझेदारी में किफायती आवास (AHP)
किफायती किराए का आवास (ARH)
विकास सब्सिडी योजना (ISS)

जानें किस वर्ग को मिलेगा कितना पर्सेंट सब्सिडी:

सरकार ने सब्सिडी देने की बात कहने के बाद उसे निर्धारित किया है कि किस वर्ग को कितनी की सब्सिडी प्राप्त होगी। अगर आप इसे परिचय नहीं है तो आपको बता देंगे EWS/LIG और MIG परिवारों के लिए ISS वर्टिकल द्वारा 25 लाख तक के होम लोन लेने पर 4% सब्सिडी दी जाएगी। पांच वार्षिक किस्तों में यह सब्सिडी दी जाएगी। इसकी अधिकतम सब्सिडी 1.80 लाख रुपए होगी।

सरकार से मिलेगी 25 लाख तक की होम लोन की सुविधा:

PM Awas Yojana एक ऐसी योजना है जिसमें गरीब लोगों को सरकार द्वारा 25 लाख तक का होम लोन प्राप्त हो सकता है। इस योजना के कारण बहुत से लोगों की मदद हो पाई है। वैसे लोग जो झोपड़िया में रहते थे जिनकी आमदनी अधिक नहीं थी वह भी आज अच्छे मकान में वास कर रहे हैं। इसका सीधा कारण केंद्र सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी और योजना से मिलने वाले आर्थिक लाभ हैं।

निष्कर्ष

PM Awas Yojana केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई एक बेहतरीन योजना है जो मुख्य रूप से मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय जनता के लिए तथा उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके अंतर्गत वे झोपड़ियां से हटकर पक्के मकान में रह सकते हैं। यह मुख्य रूप से उनके आमदनी और वर्ग पर निर्भर करता है, जिसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त होगा और वह भी इस योजना के लाभ के भागीदार बन सकेंगे। सरकार द्वारा सब्सिडी देकर उन्हें आर्थिक लाभ दिया जा रहा है ताकि वे झोपड़ियां से निकल कर मकान में आवास प्राप्त कर सकें।

Disclaimer: 

इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

PM Awas Yojana FAQ

  1. PM आवास योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है?
    PM Awas Yojana सरकार के द्वारा मिडिल क्लास और लोअर मिडल क्लास के लिए लागू की गई है। वे लोग जिनके पास पक्का मकान ना हो, पिछड़े वर्ग के हो, कर्मचारी हो या जो कमजोर वर्ग में आते हो, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  1. PM Awas Yojana Urban के क्या लाभ है?
    PM Awas Yojana Urban के द्वारा सरकार मिडिल क्लास और लोअर क्लास लोगों को कई प्रकार के लाभ प्रदान कर रहे हैं। सरकार के द्वारा इन लोगों को 25 लाख तक का होम लोन 4% सब्सिडी पर दिया जाएगा। इससे पैसों की बचत भी होगी।
  1. सरकार द्वारा पीएम आवास योजना को लागू करने का मुख्य मकसद क्या है?
    PM Awas Yojana का मुख्य मकसद होम लोन पर 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देकर उन लोगों को पक्का मकान देने का है, जिनकी मासिक इनकम बहुत कम है एवं जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है।
  1. PM Awas Yojana के होम लोन की किस्त कितने सालों में भरी जा सकती है?
    यदि आपने इस योजना के तहत होम लोन लिया है तो आपको 5 वर्षों में किश्तें भरनी पड़ेंगी। यह होम लोन केवल 4 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर मिलेगा, जिससे ज्यादा इंटरेस्ट नहीं देना पड़ेगा।
  1. पीएम आवास योजना से किस प्रकार के बदलाव आएंगे?
    इस योजना के कारण जिन लोगों के पास रहने को अच्छे घर नहीं थे, उन्हें रहने के लिए पक्के घर मिल सकेंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि 5 सालों के अंदर गरीब लोगों के लिए 1 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
  1. क्या केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला सही है?
    केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले से कई लोगों ने होम लोन लेकर पक्के मकान बनाए। इन लोगों को किश्तों के तौर पर 5 वर्षों में कुल मिलाकर केवल 80 लाख रुपए इंटरेस्ट देना पड़ा।

Leave a comment