भारतीय महिलाओं को सरकारी योजना से कई लाभ प्राप्त होते हैं जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा चलाए गए एक योजना LIC Bima Sakhi Yojana 2025 की चर्चा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह योजना खास तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए है।
इस योजना में महिलाओं को कहीं दूर जाकर कार्य करने की आवश्यकता या किसी भारी कार्य को करने की आवश्यकता नहीं होती ह। यदि आप LIC Bima Sakhi Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम इसकी जानकारी आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
ये पढ़ना चाहिए: Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025, हर महीने ₹10,000 आएंगे बैंक में, जानें आवेदन प्रक्रिया
हर महीने मिलेंगे ₹5000-₹7000:
LIC Bima Sakhi Yojana मुख्य रूप से केवल महिलाओं के लिए ही है। इसका मुख्य मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का है। इसके कारण बहुत सारी महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद की जा रही है। इसमें महिलाओं को अपने गांव या रिश्तेदारी में या आसपास बीमा का कार्य करना होता है। एलआईसी बीमा सखी योजना की तहत सभी महिलाओं को ₹5000 से ₹7000 तक की आमदनी हर महीने होगी।
ये पढ़ना चाहिए: Ayushman Card Online Apply 2025: 5 लाख तक मिलेगा फ्री इलाज, आज ही करें आवेदन
₹48000 तक का मिलेगा बोनस:
जैसा कि हमने बताया एलआईसी बीमा सखी योजना एक ऐसी योजना है जिसमें महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा उन्हें आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े होने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसलिए उन्हें इस योजना के तहत हर महीने 5000 से ₹7000 तक की आमदनी होगी। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि अगर किसी महिला का प्रदर्शन मुख्य रूप से अच्छा रहा तो उन्हें ₹48000 तक का बोनस भी मिल सकता है। यह महिलाओं के लिए एक बड़ी रकम साबित हो सकती है जिससे वह और आगे बढ़ सकती हैं।
ये पढ़ना चाहिए: PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2025: मजदूरों को मिलेगी ₹3000 प्रति महीना पेंशन, आज ही करें अप्लाई
जाने क्या है LIC Bima Sakhi Yojana की योग्यता?
वे महिला जिन्हें इस योजना का लाभ उठाना है उन्हें कम से कम 10वी कक्षा पास होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उन महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 70 वर्ष से कम होनी चाहिए। कई सारी महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया एवं वे इस योजना का लाभ उठा रही है।महिलाएं जो लिक बीमा सखी योजना से जुड़ती हैं, उन्हें एलआईसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है और उन्हें 3 वर्षों तक वित्तीय सहायता भी मिलती है। उन्हें पहले वर्ष ₹7000 दूसरे वर्ष ₹6000 एवं तीसरे वर्ष ₹5000 तक की सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा सभी महिलाओं को बीमा बेचने पर कमीशन भी मिलेगा।
ये पढ़ना चाहिए: E-Shram कार्ड अपडेट 2025: श्रमिकों के खाते में हर महीने आएंगे ₹3000 – पूरी लिस्ट जारी!
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज:
एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना महत्वपूर्ण है। सरकार के किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एलआईसी द्वारा चलाए गए इस योजना के लिए भी आपके पास सहित दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी आधार कार्ड, पासबुक, पैन कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो की। इसके साथ ही आपके पास सक्रिय मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, मूल निवास प्रमाण पत्र और ईमेल आईडी भी होनी चाहिए। इस फॉर्म को भरने के तुरंत बाद ही महिलाएं इन दस्तावेजों को जमा कर दें।
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बीमा सखी योजना में आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, वे नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकती हैं-
- इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाएं सीधे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकतीं हैं।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद नीचे स्क्रॉल करके बीमा सखी के बटन के लिए क्लिक करें, इससे आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे।
- अब अगले पेज पर जाने के बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। इसलिए इसमें दिया हुआ आवश्यक विवरण भरें जैसे की नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पता।
- अपनी जानकारी भरने के बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया हुआ मिलेगा। दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
किन जरूरी बातों का रखें ध्यान?
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन करने से पहले या इसके फॉर्म को सबमिट करने से पहले इस बात पर ध्यान जरूर दें कि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक और 70 साल से कम हो। इसके साथ ही आपके पास 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए। यदि यह एलिजिबिलिटी पूरी तरह से मैच कर जाती है तो कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जो मौजूदा और सेवा निर्वित एलआईसी एजेंट ना हो। यदि आपके पास यह योग्यता नहीं है तो आप यह फॉर्म नहीं भर सकते हैं और आपको इसका लाभ भी प्राप्त नहीं होगा।
निष्कर्ष
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को जोर देने के लिए शुरू की गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगी। यहां बताए गए ऑनलाइन प्रक्रिया के सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। तो दोस्तों अगर आप ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इससे आपको हर महीने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
Disclaimer:
यह जानकारी विभिन्न समाचार और सरकारी स्रोतों पर आधारित है। योजना से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए कृपया एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से संपर्क करें।
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 – FAQ
प्रश्न 1. LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए अप्लाई करने हेतु लास्ट डेट कब है?
उत्तर: LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए अप्लाई करने हेतु लास्ट डेट अभी तक शेयर नहीं की गई है लेकिन इसी महीने यानी कि सितंबर 2025 में आप इसके लिए अप्लाई कर दें।
प्रश्न 2. LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के तहत महिलाओं को कितनी वित्तीय सहायता मिलेगी?
उत्तर: LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के तहत महिलाओं को पहले वर्ष ₹7000, दूसरे वर्ष ₹6000 एवं तीसरे वर्ष ₹5000 तक की सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा सभी महिलाओं को बीमा बेचने पर कमीशन भी मिलेगा।
प्रश्न 3. LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के तहत महिलाओं को कितना बोनस मिलेगा?
उत्तर: LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के तहत महिलाओं को 48,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा।
प्रश्न 4. LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए किन जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है?
उत्तर: LIC Bima Sakhi Yojana 2025 के लिए आधार कार्ड, पासबुक, पैन कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सक्रिय मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, मूल निवास प्रमाण पत्र और ईमेल आईडी होनी चाहिए।
प्रश्न 5. एलआईसी बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: LIC Bima Sakhi Yojana 2025 योजना एलआईसी द्वारा शुरू की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान देगा।
प्रश्न 6. एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवेदनकर्ता का कम से कम 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। इसमें आवेदन करने के लिए उन महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।