Jawa और Yezdi Motorcycles पर ₹17,000 की भारी बचत, इस त्यौहार घर लाएं जबरदस्त फीचर्स वाली बाइक

Jawa and Yezdi: दोस्तों, GST में आए बड़े बदलाव से कई बाइक्स की रेट बिल्कुल कम हो गई है। जो लोग बाइक खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए यह बहुत ही बड़ी खबर है। कुछ दिनों पहले ही GST 2.0 रिफॉर्म से बाइक्स को लेकर कुछ बड़े बयान सामने आए हैं,  जिससे 350 सीसी से कम इंजन वाली बाइक और 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली बाइक में एक बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस त्यौहार अगर आप सचमुच बाइक अपने घर लाना चाहते हैं, वह भी कम रेट में तो यह सबसे अच्छा मौका है। लिए हम बात करने वाले हैं Jawa And Yezdi Motorcycles के बारे में जिन पर आप बहुत बड़ी बचत कर खरीद सकते हैं।

ये पढ़ना चाहिए: 1.55 लाख तक सस्ती हुयी टाटा की गाडीयां, नए GST दर का असर दिखने लगा अब

Jawa And Yezdi की बाइक्स को मिला बड़ा फायदा:

बताया जा रहा है कि GDT 2.O रिफॉर्म के तहत जहां पहले 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर 28% GST + 3% cess यानी कुल 31% था वहीं अब इन पर 40% GDT लगाया जाएगा। 350 CC से कम इंजन वाली बाइक में जहां पहले कुल मिलाकर 28% जीएसटी लगता था अब इसे घटाकर 18% कर दिया गया है। इसका मतलब 350 CC के इंजन से कम वाली बाइक्स में कुल 10% GST की कटौती की गई है। इसका सीधा फायदा Jawa And Yezdi Motorcycles की बाइक्स को हो रहा है, जो 293 सीसी और 334 सीसी के लिक्विड कूल्ड अल्फा 2 इंजन से चलती है।

ये पढ़ना चाहिए: TVS Ntorq 150 का भारत में इन 3 पावरफुल स्कूटर से मुकाबला, जानें कौन है बेहतर

क्यों घटाई गई Jawa And Yezdi जैसे बाइक्स की कीमत?

जैसा कि हम सब ने यह सुना की जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के तहत 350 CC से कम इंजन वाली बाइक्स पर 28% से टैक्स को गिराकर 18% कर दिया गया है। टैक्स के घटने के कारण छोटे बाइक्स सेल करने वाली कंपनियों को काफी फायदा हो रहा है उन कंपनी में Jawa and Yezdi जैसी मोटरसाइकिल कंपनी शामिल है। इस नए नियम के कारण बाइक्स अब 2 लाख से भी कम दाम में मिल रही है बताया जा रहा है कि इन सब महंगे बाइक्स पर 17 से  18 हजार तक की रकम बचाई जा सकती है।

ये पढ़ना चाहिए: Maruti Suzuki Victoris Launch: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ लॉन्च होगी मारूती की नई SUV, जानें फीचर्स, कीमत, लॉन्च डेट

29 PS पावर और 30 NM का टॉर्क जनरेट करेगा इंजन:

350 CC से कम इंजन वाली बाइक्स के इंजन में 334 CC पावर मिलता है जो 29 PS पावर और 30 NM का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता होती है। येज्दी एडवेंचर , स्कैम्बलर, रोडस्टर, जावा 43 बाबर जैसी बाइक लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इस नोटिस के बाद वे लोग जो बेस्ट परफॉर्मेंस के साथ क्लासिक बाइक खरीदना चाहते थे अब सस्ती हो जाने के बाद वह इसे और आसानी से इसे खरीद सकते हैं क्योंकि बेस्ट क्वालिटी वाली बाइक्स भी अब काफी किफायती हो गई है।

पॉलिसी के साथ-साथ बदली Jawa and Yezdi की किस्मत:

पहले जावा और येज्दी जैसी बेहतरीन बाइक्स के 2 स्ट्रोक इंजन पर पाबंदी लगाई गई थी। कंपनी के सह संस्थापक अनुपम थरेजा ने बताया कि जीएसटी रेट में कटौती ने 350 CC से नीचे की बाइक को और ज्यादा किफायती बना दिया है। उन्होंने बताया कि किस तरह पहले होने वाले बदलाव के कारण इनकी बाइक्स को ना पसंद किया जाने लगा और यह धीरे-धीरे मार्केट से बहुत ही दूर हट गई लेकिन इस बदलते हुए जीएसटी के नियम के कारण हम फिर से मार्केट में एक बड़ी एंट्री देख पा रहे हैं और वह एंट्री धमाकेदार होने वाली है।

ये पढ़ना चाहिए: पिछले 30 दिनों में भारत में लॉन्च हुईं 7 नई कारें: कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ

Jawa and Yezdi की बाइक्स में मेंटेनेंस चार्ज होगी कम:

Jawa and Yezdi की बाइक्स में क्लासिक लीजेंड्स कीमत घटाने के साथ-साथ आफ्टर सेल्स कंपोनेंट पर जीएसटी भी काम की है, जिसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचने का वादा किया जा रहा है। पहले भले ही इन बाइक्स को बन कर दिया गया था और भारत में इन बाइक्स का चलन लगभग समाप्त हो गया था लेकिन अब सरकार के इस GST के नए नियम के कारण इन बाइक्स का क्रेज फिर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

फेस्टिव सीजन में होगी जोरदार डिमांड:

भारत में अधिकतर बाइक त्योहारों में खरीदी जाती है क्योंकि उसे टाइम लगभग सभी कंपनी बेस्ट ऑफर दे रही होती है। इस बार आने वाले त्योहारों के ठीक कुछ दिनों पहले ही प्रिंस कटौती से Jawa and Yezdi जैसी कंपनी की बिक्री में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है। कंपनी ने खुद बताया है कि जीएसटी के कटौती की वजह से अब युवा अपनी मनपसंद बाइक और भी अधिक सस्ते दाम पर खरीद सकती है। क्लासिक लीजेंड्स ने बाइक्स की कंपनी को हाई फैशन रेट्रो मशीन के रूप में पेश किया है जिसमें क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी दोनों को एक साथ रखा गया है।

बाइक्स के GST बढ़ाने के पीछे दो मुख्य कारण हैं शामिल:

350 CC से कम वाली बाइक के प्राइस तो कमा लिए गये लेकिन जो लोग ट्रैवलर हैं और ज्यादा 350 CC से ज्यादा इंजन वाली बाइक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह एक दुखद समय हो सकता है क्योंकि अब इस क्रांतिकारी बाइक में 40% GST की वृद्धि हो गई है। इसके GST में बढ़ोतरी के निम्नलिखित मुख्य कारण हैं-

Luxurious Category में होगी शामिल

350cc से ऊपर की बाइक्स जिसमें रॉयल एनफील्ड 450 CC , Harley, Triumph, KTM Duke 390+ बाइक्स शामिल हैं, जिन्हें लग्जरियस कैटेगरी में रखा गया है। इसके वजह से इनका दाम जीएसटी के तौर पर बहुत ही अधिक कर दिया गया है।

ज्यादा Revenue प्राप्त करने के लिए-

ज्यादा CC वाली बाईक्स की खरीद सामान्य जनता नहीं करती है। इन्हें मुख्य रूप से uppar income group यानी वे लोग जिनकी मंथली सैलेरी 80 हजार या 1 लाख के आसपास होती है, वह खरीदते हैं। तो सरकार का सीधा-सीधा यह मानना है कि ऐसे लोगों से अधिक टैक्स लेकर अपने टैक्स कलेक्शन को समान किया जाए।

Disclaimer: 

इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Jawa and Yezdi Motorcycles Offer 2025 – FAQ in Hindi

प्रश्न 1. Jawa Yezdi Motorcycles पर इस त्यौहार कितनी छूट मिल रही है?
उत्तर: Jawa और Yezdi बाइक्स पर इस फेस्टिव सीजन ₹17,000 तक की छूट दी जा रही है।

प्रश्न 2. यह ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा?
उत्तर: यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ त्यौहार के सीजन में लागू होगा।

प्रश्न 3. कौन-कौन से Jawa and Yezdi मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है?
उत्तर: यह ऑफर Jawa 42, Jawa Classic, Yezdi Roadster, Yezdi Scrambler और Yezdi Adventure जैसे मॉडल्स पर उपलब्ध है।

प्रश्न 4. क्या Jawa and Yezdi मोटरसाइकिल EMI ऑफर में भी मिलेंगी?
उत्तर: हां, कंपनी आकर्षक EMI और फाइनेंस विकल्प भी दे रही है ताकि ग्राहक आसानी से बाइक खरीद सकें।

प्रश्न 5. Jawa and Yezdi बाइक बुकिंग कैसे करें?
उत्तर: ग्राहक नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बाइक बुक कर सकते हैं।

प्रश्न 6. Jawa and Yezdi बाइक की शुरुआती कीमत क्या है?
उत्तर: Jawa और Yezdi मोटरसाइकिल्स की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.98 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

प्रश्न 7. क्या ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों पर मिलेगा?
उत्तर: हां, ग्राहक दोनों तरीकों से बुकिंग कर सकते हैं और ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a comment