Olympic 2036: ओलंपिक के लिए जोर-शोर से तैयार है भारत, पीयूष गोयल ने शेयर की जानकारी

पिछले कुछ दिनों से Olympic 2036 के खबरों की धूम मची हुई है। मुंबई के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार के दिन बताया कि Olympic 2036 की तैयारी काफी तेजी से हो रही है लेकिन खास बात यह है कि भारतीय ओलंपिक संघ भारत में ओलंपिक का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। इसका नेतृत्व पीटी उषा के द्वारा किया जाएगा। यदि आप पीयूष गोयल के द्वारा दिए गए सूचना और Olympic 2036 के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां हम इसकी पूरी जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं। आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

यह पढ़ना चाहिए: Tilak Verma और Rajat Patidar इंडिया ए की कमान संभालेंगे ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ

भारतीय ओलंपिक संघ Olympic 2036 के लिए लगाएगी बोली:

Olympic 2036 updated 017

भारत ने 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के आयोजन के लिए अधिकारिक रूप से बोली लगाई है। जैसा कि हमने बताया Olympic 2036 की तैयारी को लेकर पीयूष गोयल ने सूचना जारी किया है कि ओलंपिक की तैयारी बड़े ही जोरों से चल रही है। भारतीय ओलंपिक संघ ने इसके लिए भी बोली लगाने का फैसला किया है। उन्होनें कहा कि इसके लिए हम बोली तैयार कर रहे हैं और उसे Olympic 2036 के लिए भी भेज रहे हैं।

ओलंपिक खेलों के लिए बेहतर आयोजक बनेगा भारत

भारत की 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन करने की इच्छा यह दिखाती है कि सभी देश खेलों की दुनिया में भारत अपना योगदान देना चाहता है और यह साबित करना चाहता है कि वह इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक कर सकता है। भारतीय Olympic 2036 टीम और सरकार इस सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत कर रही है और आगे भी करने वाली है, ताकि भारत दुनिया के सामने ओलंपिक खेलों के लिए एक बेहतरीन आयोजक बनकर उभरे।

यह पढ़ना चाहिए: Asia Cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब जीता, ट्रॉफी विवाद और BCCI का 21 करोड़ बोनस

अहमदाबाद में होगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन

हाल ही में हुए भारतीय ओलंपिक संघ के बैठक में यह तय किया गया कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर बोली लगाएगा। पी.टी. उषा ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत के लिए यह एक बहुत ही खुशी का अवसर है। संभावना है कि 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अहमदाबाद में हो सकता है। इसके लिए इनविटेशन 31 अगस्त तक भेजा जाएगा और नवंबर में राष्ट्रमंडल खेल समिति आयोजित शहर का फैसला करेगी।

21 से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव

पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की है, जो 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होगा। इस महोत्सव का लक्ष्य कम से कम 1 लाख खिलाड़ियों को एक साथ करना है। साथ ही उन्होंने यह कहा है, कि मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत प्रशंसा हो रही है, की उत्तर मुंबई का सांसद खेल महोत्सव 21 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर के बीच लगभग 95 दिनों में बड़े पैमाओं पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेरा यह लक्ष्य है कि इस खेल में कम से कम 1 लाख प्रतिभागी भाग ले। इसका मतलब यह साफ है कि इस बार मुकाबला काफी तगड़ा और धुआंधार होने वाला है।

भव्य आयोजन कर भारत करेगा अपनी क्षमता का प्रदर्शन:

2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा वैश्विक खेल समुदाय में योगदान देने और इस भव्य आयोजन की मेजबानी करने की देश की क्षमता प्रदर्शित करने की प्रबल इच्छा को दर्शाता है। भारतीय खेल जगत और सरकार इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आशावादी के साथ-साथ प्रतिबद्ध भी है, जिसका उद्देश्य भारत को ओलंपिक खेलों के लिए एक शानदार मेजबान के रूप में प्रदर्शित करना हैं। अब आने वाला समय बताया कि भारत और ओलंपिक 2036 के लिए किस तरह से तैयार है और कितनी मेहनत कर रहा है।

Olympic 2036 के साथ अन्य बड़े खेल का आयोजन करेगा भारत

पीटी उषा की अध्यक्षता वाले आईओए ने अक्टूबर 2024 में औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति को अपना आशय पत्र सौंप दिया था। गोयल ने कहा है, कि ओलंपिक की मेजबानी भारत के लिए गैरों का चांद होगा और यह विश्व मंच पर देश के बढ़ते खेल कद को रेखांकित करेगा। इसका मतलब है कि भारत सिर्फ Olympic 2036 के लिए ही नहीं बल्कि आने वाले अन्य बड़े खेल आयोजन को भी सफलतापूर्वक होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ ने अक्टूबर 2024 में एक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के समक्ष एक आशय पत्र जारी किया है।

2030 के राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबानी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

भारत की महत्वाकांक्षा ओलंपिक से भी आगे तक फैली हुई है, इस महीने की शुरुआत में भारतीय ओलंपिक संघ ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की प्रस्ताव को मंजूरी दे दी हैं। जिसमें अहमदाबाद इस आयोजन की दौड़ में सबसे आगे रहा। प्रस्ताव 31 अगस्त को बंद हो जाएंगे और राष्ट्रमंडल खेल विभाग द्वारा नवंबर में मेजबानी शहर की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। पीटी उषा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे भारतीय खेलों के लिए एक मील का पत्थर बताया।

राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

विशेषज्ञों का भी यही मानना है, कि यह बाहरी समुदायों के लिए भी लाभकारी होगा क्योंकि इससे खेलों का सकारात्मक, सामाजिक और बुनियादी व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी हाल ही में या घोषणा की है, कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर खिलाड़ी को सबसे उत्तम सुविधा मिलेगी और यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की सरकार ने खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की योजना तैयार की है। सब मिलकर यह स्पष्ट होता है, कि भारत Olympic 2036 की मेजबानी को केवल एक आयोजन न समझ कर बल्कि खेल संस्कृति और आधारभूत संरचना में परिवर्तन लाने वाली रणनीति के रूप में देख रहा है।

खिलाड़ियों को मिलेगी प्रतिमाह 50,000 ₹ की वित्तीय सहायता

भारत के खेल समुदाय और सरकार दोनों ने विश्वास व्यक्त किया है, कि 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और Olympic 2036 खेलों के लिए दोनों बोलियों विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए देश की तत्परता को प्रदर्शित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का भी यह कहना है, कि लगभग 3,000 खिलाड़ियों को प्रतिमाह 50,000 की वित्तीय सहायता दी जा रही है, ताकि वे Olympic 2036 की ओलंपिक के लिए तैयार हो सके यह भारत की स्पोर्टिंग क्षमता को बढ़ाने और बेहतर बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

निष्कर्ष

Olympic 2036 की तय्यारी हमारे भारतीय खेलाडू कर रहे है. आप को कैसा लग रहा है, जब भारत में ही दुनिया सबसे पावरफुल खला जायेगा , तब अपने आप में एक अलग सा गर्व महसूस होगा. आप अपना रिव्यू दीजिये.

Disclaimer: 

इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी खबरें, जानकारी और लेख केवल सामान्य जानकारी एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए हैं। Special Prime News किसी भी प्रकार की त्रुटि, अशुद्धि या जानकारी में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोत या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

सौर्सेस: जनता से रिश्तान्यूज़ अरेना

Leave a comment