OTT Ban India 2025 के तहत भारत सरकार ने 25 बोल्ड कंटेंट दिखाने वाले OTT ऐप्स जैसे Ullu, ALTBalaji और Desiflix को पूरी तरह से बैन कर दिया है। अगर आप भी उन युवाओं में शामिल हैं जो चोरी-छिपे ये ऐप्स देखते थे, तो अब ये आदत बदलनी पड़ेगी.
यह फैसला 23 जुलाई 2025 को Ministry of Information & Broadcasting (MIB) द्वारा लिया गया और अब ये सभी प्लेटफ़ॉर्म भारत में पूरी तरह से ब्लॉक कर दिए गए हैं।
ये पढ़ना चाहिए: गूगल का 27वां जन्मदिन: जानिए कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन
क्यों हुआ ये बैन? सरकार का साफ संदेश
सरकार का कहना है कि ये OTT प्लेटफॉर्म्स बिना किसी ठोस कहानी या नैतिकता के केवल अश्लीलता और यौन संकेतों (sexual innuendos) पर आधारित कंटेंट दिखा रहे थे। यह कंटेंट युवा वर्ग पर गलत प्रभाव डाल रहा था,और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के भी खिलाफ था।
कौन-कौन से कानून के तहत कार्रवाई हुई?
सरकार ने इन प्लेटफॉर्म्स को निम्नलिखित कानूनों के तहत बैन किया:
- IT Act, 2000 -Section 67, 67A (obscene content)
- IT Rules, 2021-Rule 3(1)(b)(ii), Rule 7
- Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986
- Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023-Section 294 (public obscenity)
ये पढ़ना चाहिए: टेक्नोलॉजी की रफ्तार तेज: TCS के Q2 FY26 नतीजों में दम, Giga AI योजना हुई और व्यापक
इन 25 प्लेटफॉर्म्स पर लगी रोक
इनमें से कई ऐप्स यंग जनरेशन में खासे पॉपुलर थे:
• Ullu
• ALTBalaji (ALTT)
• Desiflix
• Big Shots App
• Mojflix
• HotX VIP
• Dreams Films
• Prime Play
• Gulab App
• Kangan App
• MoodX
• Fliz Movies
• Besharams
• XPrime
• Voovi
और भी कही साईट्स हे, जो अब बंद हो गयी है.
ये पढ़ना चाहिए: Paytm का नया AI-सक्षम Soundbox: छोटे व्यवसायों के लिए स्मार्ट व्यापार साथी
युवाओं को सीधी चेतावनी
ये फैसला सिर्फ एक तकनीकी ब्लॉक नहीं है, बल्कि सरकार का साफ संदेश है -डिजिटल दुनिया में भी संस्कार जरूरी हैं।जो युवा चोरी-छिपे ये ऐप्स देख रहे थे, उनके लिए ये एक Wake-Up Call है। अब समय है कि आप अपनी OTT वॉचलिस्ट में ज्ञान, थ्रिल और प्रेरणा जैसे कंटेंट को शामिल करें।
सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
- “Ullu users be like -अब क्या करें?” टाइप मीम्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं.
- अभिनेत्री Kangana Ranaut और राजनेता Priyanka Chaturvedi ने इस कदम की सराहना की है।
- कुछ यूज़र्स पूछ रहे हैं -“Netflix और Prime पर जब बोल्ड कंटेंट चलता है तो उन पर क्यों नहीं रोक?”
अब बदलाव ज़रूरी है
OTT प्लेटफॉर्म्स की दुनिया अब नए रेगुलेशन की ओर बढ़ रही है। ये सिर्फ ऐप्स पर ताला नहीं है, बल्कि डिजिटल एंटरटेनमेंट की दिशा बदलने वाला कदम है।
अगर आप भी अभी तक ऐसे कंटेंट में उलझे थे, तो अब वक्त है रियल स्टोरीज़, असली थ्रिल और Quality Cinema की ओर बढ़ने का।
उम्मीद है कि आपको “OTT Ban India 2025″ हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। हम आपके लिए ऐसी ही जानकारियां और ट्रेंडिंग अपडेट्स लगातार लाते रहेंगे। अगर आप भी डिजिटल दुनिया की हर हलचल से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहिए -अगली पोस्ट में फिर मिलते हैं!
निष्कर्ष
OTT Ban India 2025 सिर्फ एक तकनीकी कदम नहीं बल्कि सरकार का स्पष्ट संदेश है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी मर्यादा और संस्कृति का पालन ज़रूरी है। मनोरंजन ज़रूर हो लेकिन वो समाज और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव न डाले। अब दर्शकों को भी समझदारी से अपनी वॉचलिस्ट चुननी होगी और ऐसे कंटेंट की ओर बढ़ना होगा, जो ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और सार्थक हो। यह बैन भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट के भविष्य की दिशा बदलने वाला कदम साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर
यह ब्लॉग OTT Ban India 2025 केवल सूचना देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें उल्लिखित प्लेटफ़ॉर्म्स और नाम सिर्फ़ समाचारों व रिपोर्ट्स के आधार पर लिए गए हैं। हमारा मक़सद किसी व्यक्ति, कंपनी या संस्था की छवि को ठेस पहुँचाना नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि वे किसी भी कंटेंट का उपभोग करते समय कानून और सामाजिक मूल्यों का पालन करें।